How to use mera ration app | Mera ration 2.0 app use kaise kare?

राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज हैं, जो देश के नागरिकों के लिए बहुत लाभकारी हैं। राशन कार्ड देश के गरीबी रेखा के अंतर्गत आने वाले परिवारों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराता हैं। राशन कार्ड में हमारे परिवार के सभी सदस्यों का नाम लिखा होता हैं, जिसके आधार पर ही हमे राशन दिया जाता हैं। लेकिन जब हमारे परिवार में लोग नया सदस्य जुड़ता हैं, तो उसका नाम राशन कार्ड में डलवाने में काफी समस्या आती हैं। और यह जरूरी हैं, की हमारे घर के सभी सदस्यों का नाम राशन कार्ड में अंकित हो।

हमारे देश की सरकार जनता के लाभ के लिए हर एक कार्य को आसान कर रही हैं। सरकार ऐसे Apps लेकर आ रही हैं, जिससे आप घर बैठे हर एक योजना का लाभ ले सकते हैं, किसी दस्तावेज के लिए आवेदन कर सकते हैं, या अपना कार्ड Update कर सकते हैं। यदि आप भी अपने राशन कार्ड को update करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mera Ration App के बारे में जानकारी देंगे।

App NameMera Ration App
Beniftsघर बैठे राशन कार्ड से जुड़े हर एक जानकारी प्राप्त करना
LanguageHindi and English
Year2024
How to downloadOnline

 

Mera Ration App क्या है?

Mera Ration App एक ऐसा App हैं, जिसे भारत सरकार ने लॉन्च किया हैं। इस App को भारत सरकार ने ऐसे लोगो के लिए लॉन्च किया हैं, जिसके पास राशन कार्ड हैं। यह App आपके राशन कार्ड से जुड़ी हर एक जरूरत को पूरा करता हैं। इस App को मुख्य तौर पर प्रवासी लोगो को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस App की सहायता से आप घर बैठे अपने राशन कार्ड से जुड़ी हर एक समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Mera Ration App: Benefits

Mera Ration 2,0 App कई सारे लाभ के साथ आता हैं, जिसकी जानकारी नीचे दी गई हैं:

  1. Mera Ration 2.0 App से आप घर बैठे Online राशन कार्ड में अपना नाम बढ़ा सकते हैं।
  2. आपके परिवार को कितना राशन मिला हैं, इसकी पूर जानकारी आप इस App में देख सकते है।
  3. इस App से आप अपने राशन कार्ड से जुड़ी हर एक समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।
  4. यहां आप Online राशन कार्ड की रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  5. इसमें आप अपने आस पास के क्षेत्र के राशन कार्ड Dealer की जानकारी ले सकते हैं।
  6. आप जिस व्यक्ति का नाम राशन कार्ड से हटाना चाहते हैं, वो भी आप बिलकुल आसानी से घर बैठे एक App से कर सकते हैं।
  7. इस ऐप के जरिए आप पूरा राशन कार्ड के हर काम को घर बैठ कर सकते हैं जिससे आपको दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। इससे आपके समय की भी काफी बचत होती है।
  8. Mera Ration App से आप घर बैठे Online अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Mera Ration App Login कैसे करें?

Mera Ration App में Login करना बहुत ही आसान हैं, इसके लिए आपको बस अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। Mera ration login kaise kare इसकी Step by Step जानकारी नीचे दी गई हैं:

  1. सबसे पहले Mera Ration 2.0 App को अपने मोबाइल या अन्य किसी भी डिवाइस में Open करना हैं।
  2. यहां पर आपको Screen पर कुछ Option देखने को मिलेंगे। Beneficiaries Users और Department Users, इसमें से आपको Beneficiaries Users पर क्लिक करना हैं। अब आपको अपना Aadhar card नंबर दर्ज करना हैं, और नीचे Captcha Fill करना हैं। इसके बाद आपको नीचे “Login With OTP” पर क्लिक करना हैं।
  3. जैसे ही आप यहां क्लिक करते हैं, आपके मोबाइल नंबर पर एक Otp आयेगा। आपको OTP दर्ज करके वेरिफाई करना हैं।
  4. इसके बाद आपको MPIN सेट करने के लिए कहा जाएगा, आप अपनी मर्जी से कोई भी चार अंको का MPIN सेट कर सकते हैं। MPIN सेट करने के बाद आपको LOGIN के लिए पासवर्ड और आधार नंबर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  5. यह जानकारी डालते हैं, आपको आपका Smart Digital Ration Card देखने को मिल जाएगा। इसको आप अपने Mobile में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Mera Ration App की मदद से Ration card download kaise kare

Mera Ration App की मदद से Ration card download kaise kare? इसकी पूरी जानकारी आपको नीचे Step by Step दी गई हैं:

  1. सबसे पहले आपको Mera Ration App में Login करना हैं। Login करने के लिए आपको आपके आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक Mobile Number की जरूरत पड़ेगी।
  2. Login करने के बाद आपको MPIN सेट करना हैं। यह आपको हमेशा याद रखना हैं। बिना MPIN के आप MERA RATION APP में LOGIN नही कर पाएंगे।
  3. NEXT SCREEN पर आपको आपका स्मार्ट राशन कार्ड देखने को मिलेगा।
  4. जैसे ही आप इस कार्ड पर क्लिक करेंगे, आपको उन सभी सदस्यों का नाम दिख जायेंगे, जिसका नाम राशन कार्ड में अंकित हैं।
  5. राशन कार्ड DOWNLOAD करने के लिए आपको DOWNLOAD वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं।

Mera Ration App से Ration card kyc kaise kare?

Mera Ration App से Kyc करने के लिए आपको अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाना होगा। आप अपने मोबाइल से जांच कर सकते हैं, की आपकी KYC VERIFY हैं या नहीं। इसकी जांच करने के लिए आपको MPIN दर्ज करके MERA RATION APP में LOGIN कर लेना हैं।

  1. इसके बाद आपको SCREEN पर आपको डिजिटल राशन कार्ड देखने को मिलेगा। इसके नीचे आपको Manage Family Details वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  2. इसके बाद आपको उन सभी सदस्यों के नाम देखने को मिल जाएंगे जिसके नाम राशन कार्ड पर दर्ज है। जिस देश की जानकारी वेरीफाई नहीं है आपको सदस्य के नाम के आगे Not Verified देखने को मिलेगा।
  3. इस वेरिफिकेशन को करने के लिए आपको अपने नजदीकी राशन प्रदाता से संपर्क करना होगा। इसके बाद आप आसानी से KYC VERIFY कर सकते हैं।

Mera Ration App से Ration card me Name kaise jode?

Mera Ration App की सहायता से Ration card में नया नाम जोड़ने के लिए आपको नीचे मौजूद Steps को Follow करना हैं।

  1. सबसे पहले आपको App के Homepage पर आकर, Manage Family Details पर क्लिक करना हैं।
  2. अब आपके सामने आपके राशन कार्ड और आपके हर एक सदस्य की जानकारी आयेगी, जिसका नाम राशन कार्ड पर हैं। नए Member को add करने के लिए आपको Add New Member पर क्लिक करना हैं।
  3. जैसे यहां पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा। इस Form में आपको उसे सदस्य की हर एक जानकारी दर्ज कर रही है जिसका नाम आप Ration Card में जोड़ना चाहते हैं।
  4. फॉर्म को भरने के बाद आपको सबमिट कर देना हैं, इसके कुछ समय बाद सरकार के ओर से एक सदस्य की वेरिफिकेशन की जायेगी। वेरीफिकेशन प्रोसेस पूरा होते ही नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया जाएगा।

Mera Ration 2.0 App की सहायता से Ration card se name delete kaise kare?

Mera Ration App से Ration Card से नाम हटाने या Delete करने के लिए आपको दिए गए चरणों का पालन करना हैं।

  1. सबसे पहले आपको मेरा राशन एप्लीकेशन को ओपन करना है।
  2. Mpin दर्ज करके आपको App में Login करना हैं।
  3. फिर इसके बाद Manage Family Details पर जाना हैं।
  4. अब आपके सामने हर एक सदस्य की जानकारी Show होगी, जिस भी सदस्य का नाम आप राशन कार्ड से हटाना चाहते हैं। उसके नाम के नीचे आपको तीन Option मिलेंगे। जिसमे से आपको Bin वाले Option पर क्लिक करना हैं।

जैसे ही आप डस्टबिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे वैसे ही उस सदस्य का नाम राशन कार्ड से डिलीट हो जाएगा।

FAQ

Q: Mera Ration App किसके लिए बनाया गया हैं?
A: Mera Ration App देश के ऐसे नागरिकों के लिए हैं, जो Ration Card से राशन लेते हैं। इस App की सहायता से आप घर बैठे अपने Ration Card से जुड़ी हर एक समस्या का हल प्राप्त कर सकते हैं।

Q: Mera Ration App के क्या फायदे हैं?
A: Mera Ration 2.0 App से आप घर बैठे अपने Ration Card की हर एक जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। जैसे कि आपके घर के किस Member का नाम Ration Card में दर्ज है, अभी तक आप कितना राशन ले चुके हैं, इसके अलावा Onorc Status, Online राशन कार्ड रजिस्ट्रेशन आदि, आप इसकी सहायता से कर सकते हैं।

Leave a Comment