Bihar Bansawali Apply 2024 | Jamin Ka Bansawali Kaise Banaye

Bihar Bansawali Apply 2024, Bansawali जिसे हम वंशावली भी कहते हैं, यह एक सरकार दस्तावेज होता हैं। इसका इस्तेमाल काफी सारे कार्यो के लिए किया जाता हैं। खासतौर पर संपत्ति का बटवारा करते समय Bansawali प्रमाण पत्र की आव्यशक्ता पड़ती हैं। बिना इस प्रमाण पत्र के आप अपनी संपत्ति का बटवारा नही कर सकतें। लेकिन पहले के मुकाबले अब Bansawali प्रमाण पत्र बनाना काफी आसान हो गया हैं।

यदि आप बिहार में रहते हैं, तो बिहार सरकार ने Bansawali बनाने का एक नया तरीका लागू कर दिया हैं। अब Bihar Bansawali 2024 बनाना काफी आसान हो गया हैं, अप घर बैठे आसानी से अपना Bansawali प्रमाण पत्र बना सकतें हैं। यदि आप भी वंशावली बनाना चाहते हैं, तो हम आपको इस आर्टिकल में इस विषय पर पूरी जानकारी देंगे। हम आपको बताएंगे की इसके लिए आपको कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? और इसकी आवेदन प्रक्रिया क्या हैं?

आर्टिकल का नामBihar Bansawali Apply
आवेदन का तरीकाऑफलाइन
शुल्क₹10
आर्टिकल का विषयBihar Bansawali क्या हैं? और यह कैसे बनता हैं?
आधिकारिक वेबसाइटstate.bihar.gov.in

 

Bihar Bansawali क्या हैं?

Bansawali एक सरकारी दस्तावेज हैं, जिसके अंदर किसी परिवार के वंश और गोत्र की जानकारी होती हैं। इसके अंदर किसी परिवार के पूर्वजों से लेकर वर्तमान समय तक के हर एक सदस्य की जानकारी होती है। वंशावली प्रमाण पत्र की सहायता से आप सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं। इसके अलावा किसी संपत्ति का बंटवारा करने या उसे बेचने के लिए भी वंशावली प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती हैं।

पहले Bansawali प्रमाण पत्र को बनवाने में काफी समय लगता था और यह उतना आसान भी नहीं था। पर बिहार सरकार ने अब वंशावली प्रमाण पत्र बनाने के प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया है। इस नए तरीके से आप बहुत ही आसानी से घर बैठे Bihar Bansawali प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

Bihar Bansawali का क्या इस्तेमाल हैं?

बिहार वंशावली एक बहुत ही महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, इसके कई सारे काम हैं। मान लीजिए आपके पूर्वजों ने आपके लिए कोई संपत्ति या जमीन रखी है। और यदि आप उस संपत्ति या जमीन पर अपना अधिकार लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको वंशावली प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। इतना ही नहीं सरकार कुछ ऐसी योजनाएं भी लाती है जिसमें आवेदन करने के लिए आपको वंशावली प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ सकती है।

Bihar Bansawali बनाने के लिए किन दस्तावेजी की जरूरत पड़ेगी?

वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, इसकी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

  1. स्थानीय निवासी होने का प्रूफ, इसके लिए आप आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और एड्रेस प्रूफ आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. एक रिटेन एप्लीकेशन फॉर्म
  3. मोबाइल फोन
  4. 10 रुपए
  5. आधार कार्ड
  6. आवेदक के पिता या पति का Aadhar card
  7. आवेदन कर्ता के दादा के मृत्यु या प्रमाण पत्र यदि वह जीवित हैं तो उनका आधार कार्ड
  8. एक Witness यानी गवाह का आधार कार्ड
  9. गांव के सरपंच या आंगनबाड़ी सेवक के सिग्नेचर

Bihar Bansawali के लिए आवेदन कैसे करें?

Bihar Bansawali प्रमाण पत्र के लिए आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं, इसकी Step by Step जानकारी नीचे विस्तार से दी गई हैं:

  1. सबसे पहले आपको अपने Area के वार्ड मेंबर के पास जाना होगा। आपको उनसे ही Bihar Bansawali प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए फॉर्म मिलेगा। आपको वह कुछ इस प्रकार का फॉर्म देंगे
  2. आपको इस Form में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरना है। फॉर्म को भरने के बाद उसकी पुनः जांच करें।
  3. आवेदन फार्म को भरने के बाद आपको अपने वार्ड मेंबर के पास इस फॉर्म को सबमिट करवा देना है। ध्यान रहे आपको आवेदन फॉर्म के साथ 10 रुपए का भुगतान करना होगा। यदि आप अपने वंशावली प्रमाण पत्र को पुनः बनवा रहे हैं, तो आपको 100 रुपए देने होंगे। जैसे ही आप फॉर्म को सबमिट करेंगे इसके बाद आपकी वेरिफिकेशन की जायेगी।
  4. इसके बाद आपको इस फॉर्म को अपने Area या गांव के सरपंच या मुखिया से वेरिफाई करवाना हैं, साथ ही फॉर्म पर आपको उनके सिग्नेचर और मोहर लगवानी हैं। जैसे ही आप इस सारी प्रक्रिया को पूरा कर लेते हैं वैसे ही आपको आपका वंशावली प्रमाण पत्र 15 दिन के अंदर अंदर आ जायेगा।

Bansawali प्रमाण पत्र क्यों जरूरी होता हैं?

वंशावली प्रमाण पत्र एक जरूरी सरकारी दस्तावेज है। वंशावली प्रमाण पत्र में हमारे पूर्वज, हमारे वंश, जाती, धर्म आदि की जानकारी होती हैं। इस प्रमाण पत्र में हमारे पूर्वज कौन हैं, उनके नाम क्या हैं इन सभी की जानकारी होती हैं। यह प्रमाण पत्र हमारे विरासत की एक पहचान होता है। इस दस्तावेज से हमे अपने पूर्वजों के इतिहास, उनके विवाह, उनके गोत्रों आदि के बारे में जानकारी मिलती हैं। इतना ही नहीं बिना वंशावली प्रमाण पत्र के आपको संपत्ति का बंटवारा नहीं कर सकते। साथ ही कुछ ऐसी सरकारी योजनाएं भी हैं जिसका लाभ लेने के लिए आपको वंशावली प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

Faq

Q: वंशावली क्या होता हैं?
A: वंशावली एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें आपके पूर्वजों से लेकर वर्तमान सदस्य तक की पूरी जानकारी होती है।

Q: Bihar Bansawali कैसे बनता है?
A: Bihar Bansawali प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको अपने एरिया के वार्ड मेंबर से एप्लीकेशन फॉर्म लेना होगा। उसे फॉर्म को आपको अच्छे से भरकर अपने बोर्ड मेंबर को ही जमा करवाना है। फार्म जमा करवाने से पहले याद रहे आपको उसे फॉर्म में अपने एरिया के मुखिया के सिग्नेचर और उसकी मोहर जरूर लगवाने हैं।

Q: वंशावली प्रमाण पत्र कितने प्रकार से बनते हैं?
A: वंशावली प्रमाण पत्र तीन प्रकार से बनते हैं, गांव के मुखिया या सरपंच द्वारा, अंचल अधिकारी के द्वारा, और कोर्ट के सहायता से।

Q: वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
A: वंशावली प्रमाण पत्र बनाने का सबसे आसान तरीका है अपने गांव के मुखिया द्वारा वंशावली बनाना। इसके लिए आपको ज्यादा भड़काने की आवश्यकता नहीं है आप बहुत आसानी से इस तरीके को अपना कर अपना वंशावली प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

Q: Bihar Bansawali प्रमाण पत्र बनाने का अधिकार किसे हैं?
A: Bihar Bansawali प्रमाण पत्र बनाने का अधिकार गांव के मुखिया या सरपंच को दिया गया हैं। वैसे यह अधिकार पंचायत के सचिव का होता हैं, लेकिन ताकि लोगो को असुविधा न हो। इसलिए वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने का अधिकार गांव के मुखिया को दिया गया है।

Leave a Comment